राज्य समाचार

विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी

सत्र 12 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 12 से 19 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान सदन की कुल छह बैठकें होंगी। राज्य की मौजूदा पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र होगा। सत्र के दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत कर सकती है। सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है।
मानसून सत्र के दौरान सदन की पहली बैठक 12 जुलाई शुक्रवार को होगी। पहले दिन सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि मौजूदा दिवंगत सदस्य भीमा मंडावी को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित की जा सकती है। मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button