राज्य समाचार

धान खरीदी का महापर्व 15 नवंबर से शुरू, तैयारियां पूरी -कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण

  • धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
  • 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी प्रक्रिया, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे किसान

रायगढ़, / जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व 15 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसान अपने निर्धारित उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर प्रति एकड़ 21 क्विंटल निर्धारित सीमा तक धान विक्रय कर सकेंगे।

धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिकारियों ने केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, छाया, काटा-बांट, आर्द्रतामापी यंत्र, बारदाना उपलब्धता, तारपोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की विस्तार से जानकारी ली।

साथ ही चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी किसान को धान विक्रय के दौरान कतई परेशानी नहीं आए। किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे, यही हमारा लक्ष्य है।

अपर कलेक्टर  अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि खरीदी केंद्रों के संचालन के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

इसके अलावा, धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की केंद्रवार ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि समय-समय पर आवश्यक निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी  चितरंजन सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button