राज्य समाचार

एक बाइक में छह लोग सवार, ट्रक में जा घुसी सभी की मौत

Spread the love

बलौदाबाजार। गुरुवार देर शाम को शादी घर से वापस लौट रहे बाइक सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सामने से टकरा गई। बतादें कि एक ही बाइक में 6 लोग सवार थे सभी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में पांच बच्चे हैं. घटना बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरी बायपास की है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पहुंची। पुलिस के अनुसार बाइक सीजी 04 सीक्यू 2630 और 6 लोगों का शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा मिला. बच्चों के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे. पुलिस ने सभी शव को शासकीय जिला चिकित्सालय में पीएम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में मरने वालों में अरूण ध्रुप, नंद कुमार ध्रुव, गौतम ध्रुव औऱ उनके रिस्तेदार शामिल है, जो कि बिलासपुर के रहने वाले हैं. मृतक सहित बच्चे शादी समारोह में शामिल होने ग्राम सकरी आए हुए थे. वापस लौटते समय यह हादसा हो गया.कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है। ट्रक क्रमांक सीजी 09 जेजे 2943 जब्त किया है, ट्रक कवर्धा के तंबोली की है. फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button