खेल

मेस्सी के दो शानदार गोल, बार्सिलोना पहुंचा सेमीफाइनल में

Spread the love

मेस्सी ने 16वें और 20वें मिनट में गोल दागे। मध्यांतर तक बार्सिलोना की टीम 2-0 से आगे थी जिसके बाद दूसरे हाफ के 61वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो ने एक और गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।
लियोनल मेस्सी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने क्वॉर्टर फाइनल के दूसरे चरण में मंगलवार को यहां मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-0 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले चरण का मुकाबला भी 1-0 से जीतने वाले बार्सिलोना ने इस तरह कुल 4-0 से जीत दर्ज की। यूनाईटेड ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन मेस्सी ने विरोधी टीम की दो गलतियों का फायदा उठाते हुए चार मिनट में दो गोल दागकर बार्सिलोना की जीत की नींव रखी।
मेस्सी ने 16वें और 20वें मिनट में गोल दागे। मध्यांतर तक बार्सिलोना की टीम 2-0 से आगे थी जिसके बाद दूसरे हाफ के 61वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो ने एक और गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button