खेल

हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी, एक महीने में जीता 5वां गोल्ड मेडल

Spread the love

नोव मेस्तो । भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए शनिवार को यहां 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है जो उनका इस महीने में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 5वां स्वर्ण पदक भी है।
हिमा ने यहां 400 मीटर स्पर्धा में 52.09 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दौड़ को अपने दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय में पूरा किया। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ समय 50.79 सेकंड है जिसे उन्होंने पिछले वर्ष हुए एशियाई खेल के दौरान हासिल किया था।
पांचवां स्वर्ण पदक जीतने के बाद 19 वर्षीय हिमा ने ट्वीट कर कहा कि चेक गणराज्य में 400 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहकर अपनी दौड़ पूरी की। इससे पहले उन्होंने इसी महीने की 2 जुलाई को पोलैंड में पोजनान ग्रांप्री में अपना पहला स्वर्ण जीता था जबकि पोलैंड में ही 7 जुलाई को कुत्नो एथलेटिक्स मीट में पहले स्थान पर रहते हुए दूसरा, गत 13 जुलाई को चेक गणराज्य में क्लाडनो एथलेटिक्स मीट में तीसरा और 17 जुलाई टेबोर एथलेटिक्स मीट में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता था। हिमा ने पहले चार स्वर्ण 200 मीटर दौड़ में जीते थे।
पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में मुहम्मद अनस ने 46.05 सेकेंड में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रहते हुए उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। इससे पहले अनस ने 13 जुलाई को क्लाडनो एथलेटिक्स मीट में 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button