राज्य समाचार
‘पूना नर्कोम’ अभियान से प्रभावित होकर सुकमा में 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

28.05.22, सुकमा। जिले में चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम’ (नई सुबह-नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर माड़वी मासा, गोंचे देवा और माड़वी माड़ा ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सली गादीरास क्षेत्र के तथा एक नक्सली किस्टाराम क्षेत्र का निवासी है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info