राज्य समाचार

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Spread the love

कोण्डागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की बालिका रंजीता कोरेटी अंतर्राष्ट्रीय खेलने हेतु एशियन कैडेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के साथ ताईपे/ताईवान गई हुई हैं जहां रंजीता ने कई देश के खिलाडियों को पछाड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय एशियाई केडिट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संस्था के अथक प्रयासों से रंजीता की शारीरिक व मानसिक रूप से सबल होती गई एवं बालिका की रूचि खेल के क्षेत्र में होने एवं कई प्रतियोगिता में बेहत्तर प्रदर्शन को देखते हुए बालिका को आई.टी.बी.पी. के सहयोग से जूडो का प्रशिक्षण दिलवाया गया। सर्व प्रथम वर्ष 2021 के ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट मे चंडीगढ़ में बालिका ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालिका ने अपने खेल व शिक्षा में कड़ी मेहनत करते हुए अपनी लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रही। जनवरी 2023 में बालिका का प्रवेश भोपाल के स्पोर्ट अथोरिटी ऑफ इण्डिया मंे कराया गया। बालिका शिक्षा के साथ-साथ जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

 

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

बालिका ने वर्ष 2021 के ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट चंडीगढ़ मे 40 किग्रा वर्ग में बेहतर प्रदर्शन, ओपन नेशनल जूडो 2022 मे भोपाल मे ब्रांज मेडल, खेलो इंडिया नेशनल जूडो 2024 केरल में 52 कि0ग्रा0 में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया क्षेत्रीय जूडो 2024 महाराष्ट्र नासिक मे 52 कि0ग्रा0 मे गोल्ड मेडल, 2024 त्रिसूर केरल मे 52 कि0ग्रा0 मे गोल्ड मेडल, पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय ओपन नेशनल जूडो चैंपियनशिप 52 किलो वर्ग में असम, तेलगांना, महाराष्ट्र, दिल्ली को हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पटना (बिहार) मेंजूडो चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीत कर जिला एवं राज्य को गौरवान्वित किया।

अंतर्राष्ट्रीय खेल में बालिका ने 04 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक जार्जिया मे आयेजित कैडेट यूरोपियन कप 2025 के 52 किग्रा मे 5 वां स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया। ताशकंद (उजबेकिस्तान) में वर्ष 2025 में एशियन कैडेट चैंपियनशिप मे प्रतिभागिता होकर बालिका ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया। वर्ष 2025 में बालिका ताइपे ताईवान में 12 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक आयोजित एशियन कैडेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल प्राप्त कर जूडो खेल में भारत की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गई एवं कोण्डागांव जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं भारत को गौरवान्वित किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button