राज्य समाचार

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 को

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय थलसेना द्वारा थल सेना अग्निवीर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अपै्रल 2025 तक निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार वेबसाईट जाईन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि थल सेना अग्निवीर की ऑनलाईन भर्ती परीक्षा जून 2025 के बाद होने की संभावना है।

जिसके अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती की विस्तृत जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 या 0771-2965213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button