राज्य समाचार

आशीष कुमार सोनी बने नए बार काउंसिल के अध्यक्ष

कमलेश पांडे सचिव,कोषाध्यक्ष पद पर राकेश पूरी जीते

Spread the love

रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ के परिणाम देर रात 2.30 बजे घोषित कर दिए गए. जिसमें आशीष कुमार सोनी (भांचा) को अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए आशीष सोनी को 971 वोट, हितेंद्र तिवारी को 467 वोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रितु बुंदेल 429 वोट रीति कुमारी को 338 वोट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश देवांगन को 888 और दिनेश तिवारी को 601 वोट मिले। कमलेश पांडे सचिव बने हैं, वहीं राजेश्वर सैनिक को सह सचिव को जीत मिली है। जबकि महिला सह सचिव पद पर पूजा मोहिते को जीत मिली है। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश पूरी जीते हैं। वहीं सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के पद पर नीरज कुमार गुप्ता को जीत मिली है। साथ ही ग्रंथालय सचिव का पद सूर्यकांत गुप्ता को मिला है। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुल 2016 वकील वोटरों को वोट करना था।11 पदों के लिए हुए चुनाव में लगभग 1423 वकीलों ने ही मतदान किया।
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद कोर्ट परिसर में जमकर आतिशबाजी की गई।
अध्यक्ष आशीष सोनी ने कोर्ट की दूसरी और तीसरी मंजिल में दो और हाल का आवंटन, कनिष्ठ वकीलों के लिए एक निश्चित मानदेय, सरकार से पेंशन दिलाने का प्रावधान, वकीलों के परिजनों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा और अधिवक्ता कल्याण कोष की राशि बढ़ाएंगे के एजंडे के साथ चुनाव लड़ा था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button