राज्य समाचार

कोरबा नगर पालिक निगम: 67 वार्डों का वर्गीकरण जारी, अब सामने आने लगे है दावेदारों के नाम, देखिए पूरी सूची कौन से वार्ड से कौन का वर्ग लड़ेगा चुनाव

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  नगर पालिक निगम के 67 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण भी दिया गया है।

वर्गवार आरक्षण विवरण:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अनुसूचित जाति (एससी): कुल 9 वार्ड
वार्ड: 33, 41, 45, 30, 29, 40, 8, 46, 34
एससी महिला आरक्षित: 30, 34, 46

अनुसूचित जनजाति (एसटी): कुल 8 वार्ड
वार्ड: 8, 36, 53, 52, 64, 67, 54, 47, 66
एसटी महिला आरक्षित: 67, 47, 53

ओबीसी: कुल 16 वार्ड
वार्ड: 28, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 12, 39, 3, 1, 24, 9, 7, 32, 21
ओबीसी महिला आरक्षित: 12, 9, 32, 28, 3

सामान्य वर्ग: कुल 34 वार्ड
सामान्य महिला आरक्षित: 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49, 63

महिलाओं को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

इस बार आरक्षण सूची में महिलाओं को अधिक भागीदारी दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और सामान्य वर्ग में कुल मिलाकर कई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज

आरक्षण सूची जारी होते ही कोरबा नगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में सक्रिय हो गए हैं। यह आरक्षण सूची आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

शहरवासियों ने आरक्षण सूची का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इससे समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलेगा और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

आगामी चुनावों में इस आरक्षण सूची के आधार पर कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button