राजनीतीराज्य समाचार

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की अपनी नई टीम घोषणा, कहा- ‘कांग्रेस के नेता हमारी सक्रियता से घबराए हुए हैं और डरे हुए हैं’

12.09.22| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी समीकरण को बैठाते हुए नई टीम का चयन किया गया है। वहीं, भाजपा की नई टीम को लेकर अब प्रदेश में सियासत गरमा गई है और एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं।

भाजपा की नई टीम को लेकर मंत्री कवासी लकमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ जिम्मेदारी बदली है, चेहरा पुराना ही है। नई टीम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कांग्रेस को। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है की नई टीम पूरी तरीके से संतुलित है, सभी को साथ लेकर आगे चला जा रहा है। कांग्रेस के नेता हमारी सक्रियता से घबराए हुए हैं और डरे हुए हैं। किस पार्टी को कितना फर्क पड़ेगा या आने वाले विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशीला आनंद शुक्ला ने भाजपा की नई टीम को लेकर कहा कि प्रदेश भाजपा में ऊपर से नीचे तक सबको बदल दिया गया है, यह फिजूल की कवायद साबित होगी। राज्य में भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है।

वहीं, पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है नवीन टीम पूरी ऊर्जा के साथा काम करेगी। नवाचार और समर्पण के साथ कार्य करेगी। मिशन 2023 विजय संकल्प के साथ इतिहास रचेगी। टीम के सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी नई कार्यकारिणी को लेकर कहा है कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। हम सभी को मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ना है। प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ना है। मिशन 2023 में हम फिर कमल खिलाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button