राज्य समाचार

मुख्य सचिव लेंगे कलेक्टर और आयुक्तों की बैठक:20 जून को सरकार की घोषणाओं और विभागीय कार्यों पर चर्चा, 16 एजेंडों पर भी होगी बात

Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 20 जून को प्रदेश भर के संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों की बैठक लेंगे। इस बैठक में सरकार द्वारा की गई घोषणाओं और विभागीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। जिनमें पहले से तय किये गए अलग-अलग विभागों के 16 एजेंडों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन, धोषणा अनुरूप सामुदायिक भवन के लिए आवंटित भूमियों की स्थिति, बजट में शामिल घोषणाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दिलाना व भूमि पूजन की तैयारी के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की स्कूल जतन योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन, शिक्षक भर्ती व एडमिशन, स्कूलों में छात्रवत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का आधार लिंक को जुलाई माह में पूर्ण कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

साथ ही बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण दिलाना,सी मार्ट ,गोबर खरीदी व वर्मी कंपोस्ट, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सहकारी समितियों में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना,अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या, जल जीवन मिशन की प्रगति, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज, मानसून में बीमारियों से बचाव, सिकलसेल जांच, मलेरिया मुक्त एवं एनिमिया मुक्त, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की तैयारी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button