राज्य समाचार

वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन

जांजगीर-चांपा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय,निजी स्कूलों के वाहनों की चेकिंग एवं वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस लाईन रक्षित आरक्षित केन्द्र खोखरा भांठा जांजगीर में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा कैंप आयोजित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कैंप में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी जांजगीर, जय भारत स्कूल जांजगीर, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा, डी.पी.एस. स्कूल चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर शिवरीनारायण आदि विभिन्न निजी स्कूलों के 72 स्कूल वाहनों का बैंकिंग किया गया। वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्निशमन, रिफलेक्टर, फस्ट एड बॉक्स, जीपीएस, स्पीड गर्वनर, कैमरा, पैनिक बटन, सीट, जाली, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट, इंडिकेटर, हैड लाईट, हॉर्न, वाहन चालकों के लायसेंस आदि चेक किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चेकिंग के दौरान 09 स्कूल वाहनों में फिटनेस, रिफलेक्टर, अग्निशमन, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट नहीं होने संबंधी त्रुटि पायी गयी, जिस पर परिवहन उड़नदस्ता द्वारा केन्द्रीय मोटरयान नियम के तहत 5900 रुपए चालानी कार्यवाही किया गया। समस्त स्कूल वाहन संचालकों को नियमों के पालन हेतु सख्त हिदायत दी गई है। जिन वाहनों में त्रुटि पायी गयी है। उनके संचालकों को 7 दिवस के भीतर सुधार कर पुनः चेकिंग के लिए वाहन प्रस्तुत करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा वाहन चेकिंग के पश्चात सभी स्कूली वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

स्कूली वाहन चेकिंग कैंप में एडिशनल एस.पी.  उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी  गौरव साहू, रक्षित निरीक्षक  प्रदीप जोशी, परिवहन उप निरीक्षक श्रीमति ज्योति उद्देश सहित पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button