राज्य समाचार

बाल विवाह मुक्त एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

Spread the love

सुशासन तिहार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 मई को ग्राम छिरहा में सुशासन तिहार के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त बेमेतरा एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने जनसमुदाय को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूक किया।

बाल विवाह उन्मूलन हेतु आशीष जायसवाल, सीएचएल पर्यवेक्षक ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी बाल विवाह की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। साथ ही, अभियान के तहत हस्ताक्षर कराकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई।

मिशन शक्ति के अंतर्गत सेवंतिका साहू एवं तमन्ना, जेंडर विशेषज्ञ द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसमुदाय से हस्ताक्षर कराए गए एवं बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सखी वन स्टॉप सेंटर से रामेश्वरी साहू, पैरालिगल वकील एवं वीणा साहू, पैरालिगल कार्मिक ने सेंटर की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह अभियान जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button