राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरी धराए
दुर्ग. पुलिस ने लंबे समय के बाद एक बार फिर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के महादेव बुक नंबर 456 के खिलाफ भिलाई पुलिस को शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही करीब करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए हैं.बता दें कि, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहिम लगातार जारी है. इसी बीच दुर्ग पुलिस ने पिछले 6 महीने के अंदर 35 से ज्यादा महादेव ऑनलाइन ऐप की ब्रांच को ध्वस्त किया, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों के ब्रांच भी शामिल है. इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने महादेव ऑनलाइन ऐप के करीब करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए हैं.



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now