राज्य समाचार

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल से टकराई, टला बड़ा हादसा

Spread the love

 

गरियाबंद।  प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ज्ञात हो की सावन के महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन गीली और फिसलन भरी होने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई।

 

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बस को हटाने के साथ सड़क पर लगे जाम को खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button