राज्य समाचार

राजधानी में कल निकलेगी विश्व की सबसे लंबी 15 किमी लंबा तिरंगा यात्रा

40 शहीद परिवारों का होगा सम्मान

Spread the love

रायपुर। आगामी 11 अगस्त को राजधानीवासियों को सुबह सुबह अदभुत नाजारा देखने को मिलने वाला है। रविवार को ‘मेरी जान तिरंगा है’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं के साथ राजधानीवासी मानव श्रंृखला बनाते हुए विश्व की सबसे लंबी 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा करेंगे। वसुधैव कुटुबंकम फांउडेशन और समस्त शहीद परिवार एवं सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह तिरंगा यात्रा सुबह 7 बजे आमापारा से बंगाली समुदाय द्वारा आयोजित धुनची आरती के बाद शुरू होगी। इस यात्रा में करीब 10 हजार लोगों के हिस्सा लेंगे का दावा है।
यात्रा की शुरुआत 10 दिव्यांग बच्चों द्वारा व्हील चेयर से तिरंगा मार्च पास्ट से होगी। साथ ही 2000 बच्चों द्वारा दिल्ली इंडिया गेट के तर्ज पर विभिन्न प्रकार की झांकिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाग मिशाइल एवं चंद्रयान-2 प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा में पुलिस बैण्ड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इन सांस्कृतिक एवं झांकियों के दौरान भोजपुरी व हिन्दी भाषी संगठन द्वारा देशभक्ति गीत होगा। तिरंगा यात्रा की शुरूआत 51 पंडितों द्वारा मंत्रोपचारण के उपरांत किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button