राज्य समाचार

चलती गाड़ी से फेंकी युवक की लाश:स्थानीय लोग बोले- दूसरी जगह से लाकर फेंका गया है शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती गाड़ी से किसी ने युवक की लाश को फेंक कर भाग गए। अभी तक न तो लाश छोड़ने आई गाड़ी वालों की पहचान हो पाई है और न ही मृतक युवक की शिनाख्त हो सकी है। पुलिस को शक है कि किसी दूसरी जगह युवक की हत्या कर शव को लाकर छोड़ा गया होगा। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया, दोपहर 2 से ढाई बजे के बीच पुलिस को खबर मिली कि रायपुर रोड स्थित परसदा में गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक सोया हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस जगह पर युवक की लाश पड़ी थी। वह साफ सुथरी जगह थी और किसी की भी नजर आसानी से पड़ सकती है। पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया, चार पहिया वाहन से शव को लाकर यहां छोड़ा गया है। युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
युवक के शव को देखने के बाद जुटी लोगों की भीड़।
युवक के शव को देखने के बाद जुटी लोगों की भीड़।

युवक की नहीं हुई पहचान
पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते पुलिस ने शव को उठाकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाड़ी आकर रुकी तो किसी ने नहीं दिया ध्यान
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर युवक की लाश मिली है। वहीं एक चार पहिया गाड़ी आकर रुकी थी। उस समय लोगों ने गाड़ी पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, गाड़ी गुजरने के बाद वहां युवक सोया हुआ नजर आया। लोग पास जाकर देखे, तो युवक की मौत हो गई थी। तब लोगों को आशंका हुई और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button