राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कोयला घोटाला मामले में ईडी ने कोर्ट में पेश की 5 हजार 500 पन्नों की चार्जशीट

Spread the love

रायपुर। ED ने IAS अफसर रानू साहू के खिलाफ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश कर दिया है. ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि इसमें रानू के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया गया है. बता दें कि ED ने कोर्ट में 5,500 पन्ने की चार्जशीट पेश की है.

इस पर अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी. इससे पहले एक वर्ष पूर्व उजागर हुए कोयले पर लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी क्रिमिनल रिट पिटिशन दायर किया है. बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर रिट में ईडी ने सीबीआई जांच की मांग की है. ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि यह याचिका आज ही दायर की गई है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

550 करोड़ रूपए के इस कोल घोटाले में ईडी ने अब तक आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, राप्रसे अफसर सौम्या चौरसिया जेडी माइनिंग एसएस नाग और कोल कारोबारी कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी समेत आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार किया था. ये सभी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं.

रानू को दो माह पहले गिरफ्तार किया गया था. आज इस मामले में रानू के खिलाफ ईडी की चार्ज शीट पेश की गई. डॉ.पांडे ने बताया कि ईडी ने पिछले सप्ताह ही दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच भी सीबीआई को सौंपने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button