कोरबा में CSR खर्च पर बड़े सवाल: कैंसर अस्पताल, ट्रेनिंग और फंड उपयोग को लेकर घिरा BALCO (Vedanta Limited)

कोरबा | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क कोरबा जिले में BALCO (Vedanta Limited) द्वारा CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद में किए जा रहे खर्च को लेकर अब सवाल और तेज हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कंपनी के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़े अंतर का आरोप लगाया है।
कैंसर हॉस्पिटल पर उठे सवाल
कंपनी प्रबंधन द्वारा लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च कर कैंसर अस्पताल स्थापित करने का दावा किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि यहां आम जनता को सस्ती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है
अस्पताल में इलाज अन्य निजी अस्पतालों से भी महंगा बताया जा रहा है गरीब और स्थानीय मरीजों को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही. CSR के नाम पर खर्च दिखाकर वास्तविक लाभ सीमित है
CSR फंड के उपयोग पर आरोप
आरोप है कि हर साल कोरबा जिले में सीमित राशि खर्च कर बाकी CSR फंड को कैंसर अस्पताल में खर्च दिखाया जाता है जिससे जिले के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं
11 हजार युवाओं की ट्रेनिंग—दावा या हकीकत?
कंपनी द्वारा CSR के तहत 11,000 युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण देने का दावा किया जाता रहा है।
लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं:
इस प्रशिक्षण का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध क्यों नहीं है?
कथित लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
स्थानीय स्तर पर ऐसे युवाओं की पहचान नहीं हो पा रही
आरोप यह भी है कि:
दस्तावेजों में फर्जी नाम शामिल किए जाने की आशंका जताई जा रही है
प्रशिक्षण के बावजूद नौकरी मिलने का कोई ठोस उदाहरण सामने नहीं आया
RTI और पारदर्शिता पर सवाल
RTI में चौंकाने वाला जवाब
सूचना के अधिकार के तहत कलेक्टर कार्यालय, कोरबा से जब CSR खर्च का विवरण मांगा गया, तो जवाब मिला कि:
👉इस संबंध में कार्यालय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।”
इस जवाब ने प्रशासनिक निगरानी और रिकॉर्ड-कीपिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
लोकसभा में भी हुआ था उल्लेख
Lok Sabha में पहले कंपनी की CSR गतिविधियों का उल्लेख किया जा चुका है, लेकिन अब जमीनी स्तर पर उन दावों की वास्तविकता पर बहस तेज हो रही है।
बड़े सवाल
क्या CSR फंड का सही और पारदर्शी उपयोग हो रहा है?
क्या कैंसर अस्पताल वास्तव में “सस्ती चिकित्सा” के उद्देश्य को पूरा कर रहा है?
11,000 युवाओं की ट्रेनिंग का वास्तविक डेटा कहां है?
जिला प्रशासन के पास पूरी जानकारी क्यों नहीं है?
कंपनी और प्रशासन का पक्ष जरूरी
इस पूरे मामले में BALCO (Vedanta Limited) और जिला प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है। निष्पक्षता के लिए दोनों पक्षों का जवाब जरूरी होगा।
जांच की मांग तेज
CSR फंड का स्वतंत्र ऑडिट
ट्रेनिंग और रोजगार के दावों की जांच
कैंसर अस्पताल की दरों और सुविधाओं की समीक्षा!
अब जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार पर जनता जनार्दन की नजरें टिकी
क्या न्याय होगा कोरबा की जनता के साथ या इस बालको वेदांता कंपनी की मनमानी चलते रहेगी?
Live Cricket Info
