राज्य समाचार

आज से नेशनल ट्राइबल गेम्स-2026 की शुरुआत, आज स्विमिंग-वेटलिफ्टिंग-हॉकी और फुटबॉल का आयोजन

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘नेशनल ट्राइबल गेम्स- 2026’ का आगाज आज से होने जा रहा है। देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल सात खेलों का आयोजन किया जाएगा।

 

डे-वन का पूरा शेड्यूल (रायपुर)
स्विमिंग (इंटरनेशनल स्विमिंग पूल)

सुबह 9:00 बजे से पुरुष-महिला वर्ग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट्स होंगी। दोपहर 4:30 बजे से फाइनल मुकाबले – 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई।

वेटलिफ्टिंग दोपहर 2:00 बजे ज्यूरी और टेक्निकल ऑफिशियल्स की मीटिंग होगी।

हॉकी

सुबह 11:00 बजे टीम मैनेजर्स की मीटिंग (सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम)।

 

 

फुटबॉल (महिला वर्ग)

सुबह 7:30 बजे – ग्रुप ए: तमिलनाडु बनाम गुजरात।

दोपहर 4:00 बजे – ग्रुप बी: सिक्किम बनाम झारखंड, आंध्र प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़, असम बनाम अरुणाचल प्रदेश

प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल तय
जानकारी के मुताबिक, कुश्ती प्रतियोगिता अंबिकापुर में आयोजित होगी। एथलेटिक्स का आयोजन जगदलपुर में किया जाएगा। अंबिकापुर में ही मलखंब प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के 180 खिलाड़ी लेंगे भाग

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 180 खिलाड़ी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके खेल को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 

कुल मिलाकर यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल और खिलाड़ियों दोनों के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला साबित होगा। इसे राज्य के लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button