राज्य समाचार

एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

रायपुर   ।   केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह एक दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल पर उनके आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने आत्मीय स्वागत किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री चौहान ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे, जहां किसानों से संवाद कर कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे राजधानी लौटकर महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें कृषि योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान देर रात नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button