राज्य समाचार

नालंदा परिसर में युवाओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरनालंदा परिसर में युवाओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज रायपुर स्थित नालंदा परिसर का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। नालंदा परिसर अब केवल शिक्षा का केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिस विजन और सोच के साथ इस परिसर की नींव रखी गई थी, आज उसे सफल होते देख हृदय गर्व और संतोष से अभिभूत है।

उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और विद्यार्थियों के लिए और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

ओपी चौधरी ने कहा कि युवा समाज का सबसे बड़ा पूंजी है। उनकी सही दिशा में मार्गदर्शन और उचित संसाधनों का मिलना अत्यंत आवश्यक है।

नालंदा परिसर जैसी संस्थाएँ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में उत्कृष्ट भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और समय प्रबंधन जैसी क्षमताओं का विकास भी करना चाहिए।

इस दौरान वित्तमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी के तरीके, अध्ययन सामग्री और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा युवाओं के लिए बनाए गए ऐसे शिक्षा केन्द्रों में सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिले और उन्हें आधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षित किया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button