राज्य समाचार
9 पुलिस अफसर पदोन्नत
रायपुर। पुलिस विभाग के 9 अफसर पदोन्नत किए गए। वे सभी उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक पदोन्नत अफसरों में सचिन देव शुक्ला, राजीव शर्मा, पीएस महिलाने, रमाशंकर द्विवेदी, कविलाश टंडन, सचिंद्र कुमार चौबे, राजकुमार मिंज, गजेंद्र सिंह ठाकुर व जयप्रकाश नारायण सिंह शामिल हैं। पदोन्नति के साथ ही वे सभी अपने कार्य स्थल पर ही बने रहेंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now