राज्य समाचार
गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढ़ेर
गरियाबंद(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मटाल जंगल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य शामिल होने की भी आशंका है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
गोपनीय सूचना के आधार पर आज प्रातः CRPF, STF, COBRA, गरियाबंद E-30 एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ प्रारंभ हुई। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, तथा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है।
Live Cricket Info