राज्य समाचार

नगर निगम का बजट पेश, कांग्रेस ने उपलब्धि तो भाजपा ने कापी पेस्ट बजट बताया

रायगढ़ 29 फरवरी। नगर निगम महापौर जानकी काटजू ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट बुधवार को पेश किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महापौर ने विशेष सम्मेलन आयोजित कर शहर विकास के लिए तकरीबन 454 करोड़ 73 लाख का बजट प्रस्तुत किया। जिस प्रकार से राज्य सरकार ने बजट पर नए कर अधिरोपित नहीं किया,ठीक उसी तरह शहर सरकार ने भी शहर की जनता के उपर कोई नया कर नही जोड़ा है।बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्षी दल भाजपा के पार्षदों ने बजट को कॉपी पेस्ट और निराशाजनक बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र की जरूरतों और पुराने पेंडिंग कार्यों को सामने रखा।

नगर निगम में मेयर जानकी काटजू ने वर्ष 2024 -25 के लिए 454 करोड़ 73 लाख का बजट पेश किया जो कि कुल व्यय के विरुद्ध लगभग 15 करोड़ लाभ का बजट हैं। बजट प्रस्तुत करते हुए महापौर काटजू ने कहा कि बजट में अधोसरंचना विकास के साथ ही व्यवसायिक काम्प्लेक्स निर्माण, खेल मैदानो का विकास व रिंग रोड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को प्रमुखता के साथ रखा गया है।

भाजपा पार्षदों ने बजट पेश किए जाने के दौरान काफी हंगामा किया। भाजपा पार्षदों ने यूजर्स चार्ज,कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की योजना,नामांतरण ,खेल मैदान जैसे मुद्दों को लेकर निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल खडे करते हुए काफी तेज विरोध किया साथ ही बजट को पूर्ण रूप से निराशाजनक बताया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button