राज्य समाचार

सेवा पखवाड़ा बांकीमोंगरा मंडल कार्यशाला का सफल आयोजन “सत्ता नहीं, सेवा है भाजपा संगठन की पहचान” — पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन

Spread the love

बांकीमोंगरा कोरबा( ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीके जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण के भाव से भाजपाइयों ने बांकीमोंगरा मंडल में कार्यशाला आयोजित कर संकल्प लिया कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा का संवेदनशील स्पर्श पहुँचाना ही भाजपा संगठन का असली कार्य है।”

सामुदायिक भवन (पानी टंकी) में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य प्रवक्ता एवं अतिथि के रूप में पहुंचे पार्षद एवं भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन एवं संबोधित करते हुए कहा कि—
“भारतीय जनता पार्टी सन् 1977 से सेवा के पर्याय के रूप में जानी जाती है। अनुशासन और निष्ठा की ऐसी मिसाल केवल भाजपा में ही संभव है कि देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिवस पूरे भारत में सेवा पखवाड़ा (सेवा कार्य)के रूप में मनाया जा रहा है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवांगन ने आह्वान किया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में हर मंडल और हर जिले में कार्यकर्ताओं को तन-मन से जुटकर समाजहित में काम करना होगा।

पदाधिकारियों की रही विशेष मौजूदगी :

इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथियों में भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी, जिलामंत्री  सतीश झा जी, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर जी,मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ,जिलामंत्री कमला बरेठ जी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य  रामकुमार राठौर  एवं कपूरचंद पटेल,उपाध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार श्रीवास उपाध्यक्ष  आनंदी  उपाध्यक्ष सालिकराम दुबे उपाध्यक्ष सुंदर बंजारे जी महामंत्री विकेश झा ,महामंत्री  अनीता राजपूत  मंत्री  गौरी केवट  मंत्री  रितेश अग्रवाल मंत्री  कविता यादव  मंत्री  प्रणय मिश्रा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल  हनुमान पाण्डेय  अजीत कैवर्त अश्वनी साहू लक्ष्मी अग्रवाल  अरुण यादव जी सहित भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों की विशेष उपस्थिति रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button