राज्य समाचार

पीएम मोदी का नेतृत्व संकल्प से सिद्धि की मिसाल : भावना बोहरा

Spread the love

सेवा-सुशासन के 11 वर्ष

 

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गवर्नेंस के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह 11 साल भारत के पुनर्निर्माण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा की कहानी हैं, जिसे एक राष्ट्रनायक के संकल्प, साधना और सेवा से गढ़ा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भावना बोहरा ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को जन आंदोलन में बदला है। उनके नेतृत्व में भारत नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक उत्थान, किसानों की समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे सभी मोर्चों पर आगे बढ़ा है। उन्होंने इसे ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की यात्रा बताया।

प्रमुख उपलब्धियां जो भावना बोहरा ने गिनाईं:
जन धन योजना, UPI, डिजिटल इंडिया ने देश को पेपरलेस और कैशलेस बनाया।
370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक का अंत, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक, जैसे निर्णयों ने राष्ट्रीय अस्मिता को मजबूती दी।

81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ घर, 12 करोड़ शौचालय, 15 करोड़ जल कनेक्शन, जैसी योजनाओं से गरीबों को गरिमामय जीवन मिला।
आयुष्मान भारत, जनऔषधि केंद्र, पीएम किसान, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, विश्वकर्मा योजना जैसे कदमों से स्वास्थ्य, उद्यम और कृषि को मजबूती मिली।

भावना बोहरा ने कहा कि पीएम मोदी का दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी नीति ही है, जिसने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने इसे भारत के अमृतकाल का स्वर्णिम अध्याय बताया।

उन्होंने अंत में कहा “मैं पुनः माँ भारती और 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके निर्णायक नेतृत्व हेतु हार्दिक अभिनंदन करती हूँ।”

यह बयान सिर्फ एक बधाई नहीं, बल्कि 11 वर्षों की विकासगाथा का जनप्रतिनिधियों के दृष्टिकोण से मूल्यांकन भी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button