राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

अमित शाह के दौरे को लेकर बस्तर में फोर्स अलर्ट पर

बस्तर( ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारी शुरू कर दी है। अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। साथ ही वे लाल बाग मैदान में भी आम सभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दशहरा में शामिल होने न्योता दिया था। शाह ने इस पर्व में आने की हामी भरी थी। अब प्रशासन भी तैयारियों में जुट चुका है। हालांकि, बस्तर में शाह का और कौन-कौन सा कार्यक्रम होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और सरेंडर्ड नक्सलियों से मिल सकते हैं। अंदरूनी इलाके के कुछ ग्रामीणों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के CM समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी बस्तर दशहरा में शामिल हो सकते हैं।

अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूम-धाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button