राज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ में नहीं कोई चेहरा, ओम माथुर ने रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेला…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के चेहरे की बात कहते हुए भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नहीं है. छत्तीसगढ़ में भाजपा के कई प्रभारी बदल गए हैं. ओम माथुर को स्वयं की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने डॉ. रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेल दिया है, उन्हें इस तरह अपमान नहीं करना चाहिए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके साथ ही लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा 2019 का चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ी थी. 2024 का चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं है. भाजपा को नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए. हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने आइना दिखा दिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं विधानसभा चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में एनएसयूआई की बड़ी भूमिका है. एनएसयूआई के कार्यकर्ता कई अभियानों के साथ छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचेंगे. इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति अभियान की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज हमारा उद्देश्य है. नशा व्यक्ति, परिवार, समाज को नुकसान पहुंचाता है.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button