राज्य समाचार

शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अवकाशों की घोषणा

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं। दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 06 दिन का होगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 06 दिन का होगा। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश प्राप्त होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button