राज्य समाचार
6 होमगार्ड जवान सस्पेंड, दफ्तर में पार्टी करते वीडियो हुआ था वायरल

बैकुंठपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पिछले दिनों 3 सितम्बर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि, जिले के नगर सेना के कार्यालय में कुछ लोग जमकर शराबखोरी कर रहे थे। ये सभी जिले के होमगार्ड के ही जवान थे जो एक सरकारी दफ्तर में पार्टी मना रहे थे।

वीडियो के सामने आने के बाद जाँच के आदेश और दोषी सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। वही अब सरकारी दफ्तर में शराबखोरी करने वाले 6 नगर सेना के जवानों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

यह आदेश जिला सेनानी संजय गुप्ता की तरफ से जारी किया गया है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि, इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Live Cricket Info