राज्य समाचार

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का 16 एवं 17 जुलाई को नई दिल्ली दौरा

Spread the love

17 जुलाई को नई दिल्ली में सुरक्षित ऊर्जा भविष्य के संबंध में आयोजित राज्यों के मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

 

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। – छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आगामी 16 एवं 17 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री श्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन 16 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए नई दिल्ली जाएंगे। मंत्री श्री देवांगन 17 जुलाई को भारत मण्डपम ऑडिटोरियम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button