राज्य समाचार

आत्मसमर्पित नक्सलियो और पीड़ित परिवार को प्रोत्साहन राशि स्वीकृति

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में नक्सली हिंसा में मृत आम नागरिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। स्व. बोडके रामा, स्व. कुरामी सुक्का, स्व.बारसे हेर्रा एवं स्व. मरकाम हादा के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही नक्सली हिंसा में घायल आम नागरिक कुमारी सोड़ी मल्ले को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुरक्षा, पुनर्वास एवं अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button