राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

लंच टाइम में खेलते समय करंट की चपेट में आईं प्रायमरी स्कूल की छात्राएं, एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली तीन मासूम बच्चियां करंट की चपेट में आ गई. हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. घायल बच्चियों को उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, लंच टाइम के दौरान तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं. जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने6 वर्षीय वर्षा पिता विनोद को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय काजल पिता महेश व 9 वर्षीय आरती पिता लालसाय का इलाज किया जा रहा है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि तीनों बच्चियां दोपहर को लंच के समय भोजन करने के बाद स्कूल परिसर में ही खेल रही थी. खेलते-खेलते स्कूल परिसर स्थित पीडीएस केंद्र के दरवाजे पर पहुंची, और जैसे ही दरवाजे को पकड़ा उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर तीनों बुरी तरह जख्मी हो गईं.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button