राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया
09.06.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
