राज्य समाचार

कोटा में नीट की कोचिंग कर रही लापता छात्रा की जंगल मे मिली लाश

Spread the love

09.06.22| कोटा में नीट की कोचिंग कर रही दो दिनों से लापता छात्रा की जंगल मे लाश मिलने से सनसनी मच गई है। 17 वर्षीय छात्रा बिलासपुर की रहने वाली है और कोटा के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। दरसअल, दो दिनों पहले ही छात्रा राजीव नगर स्थित होस्टल से गायब हो गई। छात्रा का मोबाइल जब नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी गुमसुदगी की खबर कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो छात्रा लास्ट बार एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए दिखाई दी। .
फुटेज के आधार पर पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुछ समय पहले 17 वर्षीय छात्रा की पहचान गुजरात निवासी एक युवक से हुई थी। युवक 4 जून को ही गुजरात से कोटा आया था। इसके बाद दोनों स्कूटी से घूमने निकले थे। इसके बाद छात्रा वापस हॉस्टल नहीं लौटी। इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की खोज शुरू की तो नाबालिक बालिका का शव जंगल मे मिला। वहीं छात्रा के साथ घूमने निकला युवक भी लापता है। पुलिस आशंका जता रही है कि गुजरात निवासी युवक ने ही बालिका की हत्या की होगी। फिलहाल इस मामले में बिलासपुर पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस मामले में युवक की तलाश में जुट गई है। युवक के मिलने पर ही इस पूरे मर्डर का खुलासा हो पायेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button