राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
शराब पीकर महिला से की बदसलूकी, मना किया तो जमकर पीटा, बरसाई गालियां, देखें VIDEO…
बिलासपुर. जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता ने शराब के नशे में एक महिला के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज किया है. इतना ही नहीं जमकर हंगामा मचाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि, कांग्रेस नेता करम गोरख ने शराब के नशे में दयालबंद नारियल कोठी निवासी महिला कुसुम गुप्ता से बदसलूकी की है. जब महिला ने इसका विरोध किया तो कांग्रेस नेता ने आपा खो दिया और जमकर मारपीट करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
हालांकि, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
Live Cricket Info
