राज्य समाचार

यातायात दुर्घटना व जाम से निपटने बालको पुलिस का हेल्पलाईन नंबर जारी


कोरबा, 15 फरवरी 2024। कोरबा-दर्री मार्ग पर बायपास रोड ध्यानचंद चौक से परसाभांठा चौक होते हुये रिंग रोड, रिस्दी तक प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। इनसे जाम एवं दुघर्टना की संभावना बनी रहती है। समस्या से निजात पाने के लिये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बालको थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में बालको के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की गई। ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक यातायात को सुगम बनाने, जाम से मुक्ति दिलाने के संबंध में पत्र लिखकर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उक्त संबंध में बालको अधिकारियों ने अवगत कराया कि उनके द्वारा भारी वाहनों की पार्किंग हेतु ऐश-ड्राइव के पास रूमगड़ा रोड में 100 वाहन क्षमता वाला, शर्मा पेट्रोल पंप के सामने रिंग रोड में 40 वाहन एवं प्लांट के अंदर कोल गेट के पास 60 वाहन क्षमता वाला नया पार्किंग बनाया गया है। 20 सिक्योरिटी गार्ड एवं एक इंजार्च 24 घंटे रोड में रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी रखते हैं। धूल से निजात पाने 2 कैंप स्वीपर की ड्युटी लगाई गई है तथा दो वाटर टैंकर वाहन से पानी का निरंतर छिडक़ाव किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त थाना बालको नगर के द्वारा यातायात व्यवस्था हेतु टीम बनाई बनाई गई है जिसमें प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन मो. न. 8770134124, आरक्षक हिमांचल कंवर मो.न. 9340723983, आरक्षक अनिल साहू मो.न. 7999589084, आरक्षक हरीश मरावी मो.नं. 7987623060 व जीवायएस का सिक्योरिटी इंचार्ज देवधन तिवारी मो.न. 7748841843 शामिल हैं। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button