राज्य समाचार

महाराणा प्रताप नगर में अखंड नवधा रामायण में दिनेश वैष्णव हुए शामिल

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा : निगम के वार्ड क्रमांक 27, महाराणा प्रताप नगर में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

अखंड नवधा रामायण में पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश वैष्णव अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दिनेश वैष्णव ने कहा कि रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ समाज को नैतिकता, एकता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

रामायण पाठ के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और उनकी शिक्षाओं पर विशेष चर्चा की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पाठ सुना और पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

 

महाराणा प्रताप नगर में अखंड नवधा रामायण के सफल आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजकों ने इसे जनता की आस्था का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button