राज्य समाचार
तेज रफ्तार ट्रक ने शादी में शामिल होने जा रहे तीन लोगों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत

28.05.22, जांजगीर-चांपा। ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में लिया. दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं. तीनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, मृत महिला रिश्तेदारों के साथ कोरिया मनेन्द्रगढ़ से जांजगीर शादी में शामिल होने आ रही थी. इस दौरान जांजगीर थाना क्षेत्र के शारदा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
