राज्य समाचार

318 हितग्राहियो को प्रमाण पत्र प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास  योजना के अंतर्गत 318 हितग्राही जिनके द्वारा आबंटित मकान की पुरी किश्त जमा कर दी गई थी। ऐसे हितग्राहियो को सूर्य विहार के पीछे खम्हरिया 493 युनिट में मकान प्रदान किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद, वैशाली नगर विधायक, महापौर एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा पहले जाकर प्रधानमंत्री आवास में जाकर मकान का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात मकान की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।सांसद विजय बद्येल ने कहा कि हमे बहुत खुशी है, कि आज इस पवित्र तिथि पर अपने शहर के नागरिको को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान करते हुए यह मेरे लिए बहुत शुभ अवसर है।

विधायक रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री जी का सपना है, कि सबके पास मकान हो। जिसमें अपने परिवार सहित खुशहाल जीवन जी सकें, यह योजना सबके लिए लाभकारी है। महापौर नीरज पाल ने अपने उद्बोधन में कहा मकान प्राप्त करने के बाद चारो-तरफ स्वच्छता बनाये रखना। साफ-सफाई रखना सबका कर्तव्य है, जिससे आपकी कालोनी अच्छा कालोनी कहलाये। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि आपका अपना मकान होगा। जिस पर खुद का अधिकार होगा, आपके पास प्रमाण पत्र होगा जिससे अधिकार पूर्वक बता सकते है यह हमारा मकान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सबके बीच में  रूखमणी देवांगन 62 वर्षीय महिला ने अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हुए कहा किराये के मकान में हमारा दिन कट रहा था। मन में यही सपना था, कि हमारा खुद का मकान हो, मेरे नाम का मकान हो, मुझे बहुत अच्छे लोकेशन पर हमारे उम्र का खयाल रखते हुए हमे नीचे का मकान मिला है। हमारा सपना पुरा हुआ, प्रधानमंत्री मोदी जी का आभारी हुॅ। हमारा मकान भी सीधा ढलाई करके बनाया गया है, मजबूत है। दिवाल में खीला भी नही घुसता है, हम सब बहुत खुश है।

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, मुकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अवघेश सिंह, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, दीपक जोशी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन, विद्याधर देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे। इसके पश्चात वहां पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए सांसद, विधायक, महापौर एवं आयुक्त द्वारा नागरिको की उपस्थिति में फूलदार वृक्ष लगाया गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button