राज्य समाचार

रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट पायलट की सुझबुझ से सुरक्षित लैंडिंग सभी यात्री सुरक्षित।

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। तूफान में फंसीं रायपुर: रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6313 दिल्ली में लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई। दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को शाम 5:05 बजे दिल्ली में लैंड करना तय था। विमान में 200 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे।

दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय रेतीली आंधी के कारण विमान में टर्बुलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) आ गया, जिससे पायलट को लैंडिंग में परेशानी हुई। पायलट ने घोषणा की कि हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, जिसके कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी और विमान मौसम साफ होने तक एयरपोर्ट के ऊपर ही कई चक्कर लगाता रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हवा में कई चक्कर लगाने और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, पायलट की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते विमान अंततः शाम 6:02 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट हुई, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button