राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

जेल में बंद आदिवासी की मौत के बाद दूसरे दिन भी बवाल जारी, वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्श

Spread the love

गरियाबंद। अतिक्रमण के आरोप में जेल में बंद आदिवासी शख्स की मौत के बाद आदिवासी समाज में भारी गुस्सा है. सोमवार को समाज के लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया था. वहीं आज सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोगों ने फिर से तिरंगा चौक पर जाम कर दिया है और आक्रोशित लोग वन विभाग के कार्यालय का घेरवा करने पहुंचे.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किये गए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को तोड़ते हुए वन कार्यलय पहुंचे और जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारी दोषी वन विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.बता दें कि 29 अगस्त को गरियाबंद वन मंडल ने गरियाबंद रेंज के झीतरी डूमर निवासी भोजराम को अतिक्रमण के आरोप में गरियाबंद उप जेल दाखिल कराया था. जेल दाखिले के अगले दिन ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. वहीं हालत बिगड़ते देख उसका इलाज शुरू कर दिया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर भेज दिया गया था. इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए हैं और वन अफसर कर्मी को निलंबित कर मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button