राष्ट्रीय खबरें

भारतीय सेना ने नागास्त्र-1R ड्रोन को खरीदने का दिया ऑर्डर

Spread the love

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय सेना अपने को और मजबूत कर रही है। दुश्मन को हर मोर्चे पर कड़ा जवाब देने के लिए सेना ने नागास्त्र-1R (NAGASTRA-1R) नाम के ड्रोन को खरीदने का ऑर्डर दिया है। भारतीय सेना द्वारा कुल 450 खरीदे जा रहे हैं।

सुसाइड ड्रोन भी है इसका नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नागास्त्र-1 एक स्वदेशी रूप से विकसित भारतीय आत्मघाती ड्रोन (सुसाइड ड्रोन) है। इसे नागपुर की इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL), जो सोलर इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इसी कंपनी ने नागास्त्र-1R को डिजाइन और विकसित किया है।

जानिए NAGASTRA-1R ड्रोन की खासियत

लॉन्चर सिस्टम की री-यूजबिलिटी के साथ लागत प्रभावी प्रणाली

360 गिम्बल कैमरा के साथ उन्नत लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम

रात के संचालन के लिए थर्मल कैमरा विकल्प

वीडियो और टेलीमेट्री संचार दोनों के लिए मालिकाना एन्क्रिप्शन

2 मीटर सीईपी के साथ उच्च परिशुद्धता लक्ष्यीकरण प्रणाली

इसको बनाने में  80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रयोग

सटीक निशाना लगाने में सक्षम

नागास्त्र-1R ड्रोन हवा में मंडराकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह दुश्मन के बंकर, प्रशिक्षण शिविर, लॉन्च पैड और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। बिना सैनिकों की जान को जोखिम में डाले ये ड्रोन दुश्मन से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button