राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

क्या बिखर गई विपक्षी दलों एकता? बैंगलोर में होने वाली बैठक कैंसिल, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: केंद्र में सत्ताशीन भाजपा की मोदी सरकार को 2024 के आम चुनावों में पछाड़कर बाहर करने का सपना संजोने वाले विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। विपक्षी दलों की इसी माह होने वाली बैंगलोर की बैठक रद्द कर दी गई है। इसकी जानकारी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता किसी त्यागी ने दी है। बताया जा रहा है कि मीटिंग कइसनिल करने कि वजह महाराष्ट्र कि राजनीती में हुए उथल-पुथल को बताया जा रहा है। हालांकि इस बैठक को रद्द करने के पीछे कोई साफ वजह नहीं बताई है। त्यागी ने कहा है कि यह बैठक अब मानसून के बाद आयोजित की जा सकती है।

गौरतलब है कि एनसीपी नेता अजीत पवार और छगन भुजबल के साथ नौ विधायकों के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद एकाएक इस मीटिंग को कैंसिल किया गया है। ऐसे में अब ऑपोजिशन की यूनिटी पर ही सवाल खड़े होने लगे है। कुछ दिन पहले बैठक की तारीख और वेन्यू की जानकारी खुद शरद पावर ने मीडिया को दी थी। लेकिन यह बैठक हो पाती इससे पहले ही एनसीपी में दो फाड़ हो गया और शरद पवार अलग-थलग पड़ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कैसी होगी पावर की हैसियत

शरद पवार की पार्टी एनसीपी के पास कुल 53 विधायक थे। अजीत पवार ने पाला बदलने के बाद दावा किया है कि उनके सम्पर्क में सीधे तौर पर पार्टी के 40 विधायक है। ऐसे में वह कभी भी पार्टी पर अपना दावा ठोंक सकते है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल कि विपक्षी दलों के संयोजन में पवार अब तक जिस दमदारी से शामिल होते थे क्या अब भी उनका यह रुतबा बरकरार रहेगा? शरद पावर को इस गठबंधन में नीतीश का विकल्प माना जा रहा था। अगर नीतीश इस एकता के संयोजक नहीं बनते तो यह पद पवार को सौंप दिया जाएगा। लेकिन क्या अब ऐसा हो पायेगा? क्या शरद पवार को दूसरे दल पहले जितना ही तवज्जो देंगे?

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button