राज्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया योग, कहा- योग मानवता को भारत का अमूल्य उपहार

जशपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंजीता स्टेडियम जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की विरासत का वैश्विक उत्सव है और योग मानवता को भारत द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में विश्व ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आइए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सब संकल्प लें योग को अपनाएं, अपने जीवन को समृद्ध करें, और एक स्वस्थ व शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में भागीदार बनें ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि योग आज विश्व के सभी देशों में जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व के 190 से अधिक देशों में इस दिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और जीवनदायिनी परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button