राज्य समाचार

बालको रेंज में जंगल घोटाले की परतें गहराई, CAMPA फंड में भी बड़े घोटाले के आरोप

Spread the love

जंगल बचाने के नाम पर करोड़ों का खेल ?

 

बालको-    बालको   रेंज में लंबे समय से पदस्थ रेंजर जयंत सरकार पर अब और भी गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में केवल अवैध जंगल कटाई ही नहीं, बल्कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में CAMPA मद के करोड़ों रुपये के कार्यों में भी बड़े स्तर पर अनियमितताएँ हुईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या है पूरा मामला ?

आरोप है कि बालको–सतरेंगा मुख्य मार्ग के आसपास के जंगल क्षेत्रों में वर्षों से सुनियोजित तरीके से जंगल कटाई कराई गई और बाद में इन जमीनों का फायदा प्रभावशाली लोगों एवं पूंजीपतियों को पहुंचाया गया। आज जिन क्षेत्रों में घना जंगल हुआ करता था, वहाँ बड़े मकान, गोदाम और बाड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं।

CAMPA फंड में करोड़ों के घोटाले का आरोप

सूत्रों के अनुसार पूर्व कांग्रेस सरकार के समय CAMPA (Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) मद से हुए कई कार्यों में भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।

आरोप ये भी

*.वेदांता बालको प्रबंधन को लाभ पहुंचाने अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई पर विभाग की मौन सुकृति*
* कागजों में पौधारोपण, जमीन पर कुछ नहीं
* जंगल विकास के नाम पर फर्जी खर्च
* निर्माण और मरम्मत कार्यों में भारी गड़बड़ी
* अधिकारियों–ठेकेदारों की मिलीभगत
* वास्तविक कार्यों से ज्यादा भुगतान

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि CAMPA फंड के कार्यों की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर हो सकते हैं।

आदिवासियों में नाराज़गी

ग्रामीणों और आदिवासी परिवारों का आरोप है कि छोटे मामलों में उन पर कार्रवाई की जाती है, जबकि बड़े स्तर पर जंगल कटाई और कब्ज़ों को संरक्षण दिया गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।

RTI में जानकारी देने से बचने का आरोप

सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी समय पर नहीं देने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के उजागर होने के डर से जानकारी छिपा रहा है।

जनता पूछ रही सवाल

* CAMPA फंड का पैसा आखिर कहाँ गया ?
* जंगल कटाई की अनुमति किसके आदेश से मिली ?
* वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं ?
* RTI की जानकारी रोकने वालों पर कार्रवाई कब ?
* क्या पूरे मामले की SIT या EOW जांच होगी ?

अब उठ रही बड़ी मांग

क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार, वन मंत्री और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि

बालको रेंज के सभी CAMPA कार्यों की जांच हो
अवैध जंगल कटाई की सैटेलाइट सर्वे से जांच कराई जाए
RTI जानकारी सार्वजनिक की जाए
दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR दर्ज हो

अगर निष्पक्ष जांच हुई… तो जंगलों की लूट का बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button