राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बिजली विभाग की लापरवाही से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की मौत, खेत जुताई के दौरान लगा करंट

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिससे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और एक बैल की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि धनौली गांव में बैगा जनजाति के किसान सुंदर बैगा खेत में जुताई का काम कर रहा था. इस दौरान उसका बैल बिजली खंभे के अर्थिंग तार में करंट आने से चिपक गया. उसे बचाने के चक्कर में किसान भी तार से चिपक गया और इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, गौरेला ब्लॉक के धनौली गांव निवासी सुंदर बैगा 42 वर्ष आज सुबह अपना बैल लेकर खेत में जुताई करने गया हुआ था. जुताई के दौरान अचानक खंबे में लगे स्पोर्ट तार में करेंट आ जाने से बैल उसकी चपेट में आ गया. वहीं किसान भी बैल को बचाने के चक्कर में तार में चिपक गया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सुंदर बैगा की मौत से परिवार उजड़ गया और गांव में मातम पसर गया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button