राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राज्य सरकार के कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

नईदिल्ली ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में लिए गए फैसलों और किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने श्री मनमोहन सिंह को मंदी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ सुपोषण अभियान की जानकारी भी दी । पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी जी की विचारधारा के अनुरूप आदिवासियों, किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की । उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रायपुर में आगामी दिनों में होने वाली इंडियन इकोनॉमिक कांग्रेस की बैठक के लिए आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के बुनकरों द्वारा प्राकृतिक रंगो से बनी कोसे की साड़ी ओर कुर्ता भेंट किया, जिसकी भी मनमोहन सिंह ने काफ़ी सराहना की ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button